Uncategorized

झारखण्ड चैम्बर ने 65 उप समितियों का गठन किया

नितीश मिश्रा

राँची : झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने वर्षभर की गतिविधियों के संचालन के लिए 65 उप समितियों का गठन किया है। उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बांगड़ द्वारा चेयरमैन और सदस्यों के प्रस्तावित नामों पर कार्यकारिणी समिति ने सहमति दी। उप समितियों में आयुष स्वास्थ्य, एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म, एग्रीकल्चर मार्केट यार्ड, बैंकिंग, बिजनेस एक्सपेंशन, इंडस्ट्री, टेक्सटाइल ट्रेड, स्पोर्ट्स, वुमन एंटरप्रिन्योर और यूथ कनेक्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

प्रत्येक उप समिति में संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ सदस्य शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विषयों पर प्रभावी योजना और समन्वित प्रयासों के माध्यम से राज्य में आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करना है।

Related posts

बीमार यात्री की मदद में रेलवे की त्वरित कार्रवाई, मिली सराहना

admin

अभाविप की 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन, बोले राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत ‐ “भारत की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण बनाएं रखने के लिए विगत 75 वर्षों से शतत प्रयत्न शील है विद्यार्थी परिषद”

admin

Pathaan: ‘पठान’ से एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं शाहरुख खान, इन 8 देशों में हुई है फिल्म की शूटिंग

admin

Leave a Comment