झारखण्ड राँची राजनीति

झारखण्ड छात्र मोर्चा के कई सदस्य आजसू में शामिल, सुदेश महतो ने सरकार पर साधा निशाना

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू छात्र संघ द्वारा आयोजित मिलन समारोह में झारखंड छात्र मोर्चा के दर्जनों छात्र नेता आजसू में शामिल हुए। प्रताप सिंह के नेतृत्व में राँची, बोकारो, देवघर, चतरा और गिरिडीह से छात्र नेताओं ने आजसू की सदस्यता ली।

इस अवसर पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने हेमन्त सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं का भविष्य नहीं, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ है। उन्होंने राज्यपाल के अधिकारों में कटौती को लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान बताया। सुदेश महतो ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है, नियुक्ति प्रक्रिया ठप है और युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।

वहीं प्रवीण प्रभाकर ने आजसू के संघर्षों को याद करते हुए पार्टी को युवाओं और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक बताया।

नए सदस्यों ने आजसू को सिर्फ संगठन नहीं, एक सोच और संकल्प बताया जो झारखण्ड के भविष्य के लिए लड़ रही है।

Related posts

सरला बिरला में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, ‘ क्वांटम विज्ञान व तकनीक में हालिया प्रगति’ विषय पर की गई चर्चा

admin

डाक बम सेवा समिति का जत्था 26 जुलाई को देवघर के लिए होगा रवाना, 700 श्रद्धालु लेंगे भाग

admin

Vedanta ESL Steel trumps competition & wins Gold Medal for Best Safety Practices at the prestigious 5th CII National EHS Circle Competition

admin

Leave a Comment