झारखण्ड राँची राजनीति

झारखण्ड तीसरा मोर्चा का किया गया गठन, पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो सर्वसम्मति से बनाए गए संयोजक

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): प्रेस क्लब में शनिवार को झारखण्ड तीसरा मोर्चा का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से लाल चन्द महतो को संयोजक मनोनीत किया गया। इस दौरान निर्वाचन आयोग में नामांकित तेरह पार्टियों ने मिलकर मोर्चा बनाया। झारखण्ड तीसरा मोर्चा के नाम से इस मोर्चा का गठन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व ऊर्जा मंत्री लाल चन्द महतो ने किया। इस बैठक मे जिन पार्टियो के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही उनमें झारखण्ड पार्टी, एम आई एम (ओवैसी) बहुजन सदान मोर्चा, जन साधारण पार्टी, झारखण्ड जनक्रांति मोर्चा,राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी, राष्ट्रीय हिन्द पार्टी, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी, झारखण्ड नव निर्माण दल, भारतीय आजाद सेना, आम अवाम विकास मोर्चा, झारखण्ड पीपुल्स पार्टी, झारखण्ड यूथ एसोसिएशन शामिल है।

इस अवसर पर नवनियुक्त संयोजक लालचंद महतो ने कहा कि अन्य पंजीकृत पार्टियो से संपर्क साधा जा रहा है। साथ ही साथ बैठक मे ईवीएम हटाने पर प्रस्ताव लिया गया।

इस बैठक में 8 फरवरी को राजभवन के समक्ष धरना देने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही साथ बैठक में नौकरशाही में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

Related posts

सूरज जैसा बनना है तो सूरज जैसा जलना होगा : डॉ ब्रजेश

admin

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुसैनाबाद पुलिस और सीआरपीएफ का सघन अभियान, हथियार बरामद

admin

एसबीयू में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

admin

Leave a Comment