निरसा

झारखण्ड स्टेट इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप – 2023 में चिरकुण्डा की जुड़वा बहनों ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया….

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

चिरकुंडा (खबर आजतक): चिरकुंडा (खबर आजतक):- झारखण्ड एमेचर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखण्ड स्टेट इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप – 2023 का आयोजन संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग में 7 और 8 दिसंबर को आयोजित हुआ था जिसमे पूरे झारखंड से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया ! जिसमे चिरकुंडा नगर परिषद् क्षेत्र के नेहरू रोड़ के रहने वाले सरदार जगमोहन सिंह माता सरबजीत कौर की जुड़वा बच्चियों ने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उम्र 14 से 16 आयु वर्ग की फाइट में राजदीप कौर ने स्वर्ण पदक हासिल किया और उम्र 13 से 15 आयु वर्ग की फाइट में मनदीप कौर ने रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। दोनों जुड़वा बहनों ने अपनी पढ़ाई के साथ साथ खेल में पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई हैं।

Related posts

मोटरसाइकिल चोरी मामले में दो गिरफ्तार ,7 मोटर साइकिल और एक पंजीयन प्लेट बरामद

admin

धनबाद जिला के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 3 अप्रैल को रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना

admin

अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति ने स्वर्गीय बामापदो बाउरी की श्रद्धांजलि सभा मनाई

admin

Leave a Comment