अपराध गोमिया झारखण्ड बोकारो

ठगी के तीन आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया

महुआटाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई, स्थानीय ग्रामीण बने गवाह

गोमिया (ख़बर आजतक) : महुआटाड़ थाना कांड संख्या-20/2024, दिनांक 02.05.2024, धारा-406/420/120(बी) भा.द.वि. के तहत दर्ज मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। यह मामला वादिनी सरिता देवी पति अशोक महतो, सा० तिलैया, थाना-जागेश्वर बिहार, जिला-बोकारो द्वारा दर्ज कराया गया था।
आरोपियों— 1. मंजू देवी पति सरजू महतो, 2. सरजू महतो पिता स्व. बरियार महतो, 3. गणेश महतो पिता सरजू महतो (सभी निवासी तिलैया, थाना-जागेश्वर बिहार, जिला-बोकारो) पर अपने बच्चों की उच्च शिक्षा दिलाने के नाम पर ₹2,97,000/- (दो लाख सत्तानबे हजार रुपये) की ठगी का आरोप है।मामले के अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. टिकेश्वर प्रसाद मेहता ने महुआटाड़ थाना क्षेत्र के जागेश्वर बिहार थाना के पु.अ.नि. धर्मेन्द्र सिंह व सशस्त्र बलों के सहयोग से आरोपियों के गांव तिलैया में छापेमारी की। लगातार फरार रहने के कारण माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, तेनुघाट श्री राज कुमार पाण्डेय के न्यायालय से तीनों आरोपियों के विरुद्ध इश्तेहार जारी किया गया था।

आज 13 जुलाई को इश्तेहार को आरोपियों के घर की दीवार पर स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में चिपकाया गया। इस दौरान उपस्थित दो गवाहों ने स्वेच्छा से हस्ताक्षर कर कानूनी प्रक्रिया को पूर्ण किया। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

नशे की लत में बर्बाद हो रहे कसमार के युवा, अवैध बिक्री पर रोक लगाने की जरुरत

admin

खैनी दुकानदार पर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, जान से मारने की नीयत से की थी फायरिंग

admin

बोकारो : निजी स्कूलों के मनमानी को लेकर उपायुक्त के अध्यक्षता में बैठक…

admin

Leave a Comment