झारखण्ड राँची

डीएवी बरियातू के 15 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स में 90+ परसेंटाइल हासिल कर रचा सफलता का इतिहास


राँची (ख़बर आजतक) : डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातू के पंद्रह विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा में 90 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। अभी अन्य विद्यार्थियों के परिणाम एकत्रित किए जा रहे हैं, जिससे सफलता का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।


विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता निरंतर प्रयास, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल है। साथ ही विद्यार्थियों को जेईई एडवांस सहित आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

हेमन्त सोरेन से फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा ने की शिष्टाचार मुलाकात

admin

गूँज महोत्सव का अंतिम दिन युवाओं के नाम

admin

विज्ञान संचार में सीयूजे की निकिता सिंह को प्रतिष्ठित डॉ अनामिका रे मेमोरियल अवॉर्ड

admin

Leave a Comment