राँची

डीपीएस की प्रियाशा त्रिपाठी ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): अपने असाधारण खेल कौशल एवं मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन करते हुए डीपीएस की प्रियाशा त्रिपाठी (कक्षा XI) ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने यह खिताब अंडर 17 आयु वर्ग (44 के.जी. वेट कैटेगरी) में जीता है। इस चैंपियनशिप का आयोजन एस.जी. पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में किया गया था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने प्रियाशा त्रिपाठी को उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

जयपाल सिंह मुंडा उद्योग रत्न से सम्मानित किए गए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री

admin

झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्क बोर्ड का चुनाव संपन्न, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद बनें चैयरमैन

admin

सुदेश महतो की हत्या साजिश पर एनआईए जांच और सुरक्षा की मांग को लेकर आजसू प्रतिनिधिमंडल सक्रिय

admin

Leave a Comment