झारखण्ड बोकारो शिक्षा

डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने ली भारतीय संविधान की रक्षा की शपथ

राष्ट्र की समृद्धि के लिए संवैधानिक प्रावधानों का अनुपालन जरूरी : प्राचार्य डॉ. गंगवार

बोकारो (ख़बर आजतक) : भारत का संविधान अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को भारत के संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, संवैधानिक दायित्वों व अधिकारों की महत्ता से अवगत कराने तथा इसके प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर संवैधानिक प्रावधानों और नियमों के अनुपालन तथा इसकी रक्षा की शपथ ली। बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना को रंग-बिरंगे अक्षरों में कलाकृति बनाकर लिखे। उन्होंने संविधान-निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर बनाई तथा आकर्षक चित्रकारी करते हुए पोस्टर आदि भी तैयार किए।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने संविधान दिवस की महत्ता रेखांकित करते हुए कहा कि यह दिन भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी, 1950 से प्रभावी है। उन्होंने संविधान को भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद बताते हुए कहा कि राष्ट्र के उत्थान, समृद्धि व शांति के लिए इसका सम्मान और अनुपालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित दस्तावेज व राष्ट्रीय ग्रंथ स्वरूप है, जिसे अंगीकृत किए हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। संविधान दिवस का उद्देश्य लोगों को संविधान की मूल बातें और इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, जहां सभी नागरिकों को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त है।

Related posts

ईट भट्टों से स्वास्थ एवं पर्यावरण पर पड़ रहा बुरा असर- पंकज चौधरी

admin

झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन द्वारा झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के निधन पर शोक प्रकट किया

admin

महिलाओं बच्चों को सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू करवाने हेतू सामुहिक भ्रमण अतिआवश्यक: कुमुद

admin

Leave a Comment