BREAKING NEWS
अनशनकारी छात्र राहुल क्रांति से मिले भाजपा नेता, आंदोलन को दिया समर्थनयुवा शक्ति से ही बदलेगी झारखंड की दिशा : सुदेश महतोराज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्मारिकासिंदरी में बार-बार बाधित पेयजल आपूर्ति पर भाजपा नेता दीपक दीपू ने जताई चिंता, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांगसंत रविदास जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प कार्यक्रम, काशी से लाया गया पावन कलश मंडल अध्यक्षों को सौंपाराज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्मारिकाअनशनकारी छात्र राहुल क्रांति से मिले भाजपा नेता, आंदोलन को दिया समर्थनयुवा शक्ति से ही बदलेगी झारखंड की दिशा : सुदेश महतोराज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्मारिकासिंदरी में बार-बार बाधित पेयजल आपूर्ति पर भाजपा नेता दीपक दीपू ने जताई चिंता, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांगसंत रविदास जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प कार्यक्रम, काशी से लाया गया पावन कलश मंडल अध्यक्षों को सौंपाराज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्मारिका
Uncategorized

डीपीएस बोकारो में लगा ज्ञान का महाकुंभ, दो-दिवसीय पुस्तक मेले में सजी किताबों की सतरंगी दुनिया

August 7, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

मोबाइल की लत छोड़ किताबों को अपना साथी बनाएं विद्यार्थी : प्राचार्य डॉ. गंगवार

बोकारो (ख़बर आजतक) : डिजिटल स्क्रीन और सोशल मीडिया के इस दौर में जब किताबों की खुशबू कहीं खोती जा रही है, तब दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो के प्रांगण में हजारों किताबों के साथ ज्ञान, कल्पना और विचारों का एक जीवंत संसार उतर आया। विद्यार्थियों में अध्ययन की आदत पुनर्जीवित करने, पठन-पाठन के प्रति रुचि जगाने और ज्ञान के क्षितिज को विस्तार देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विद्यालय में दो-दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध प्रकाशन संस्थान स्कॉलास्टिक के सहयोग से आयोजित यह पुस्तक मेला विद्यालय की सीनियर और प्राइमरी दोनों ही इकाइयों में एक साथ लगाया गया है। फीता काटकर मेले का औपचारिक उद्घाटन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने विद्यार्थियों से किताबों के साथ अटूट रिश्ता जोड़ने का आह्वान किया।

दोनों इकाइयों को मिलाकर इस मेले में लगभग चार हजार एक से बढ़कर एक ज्ञानवर्धक, मनोरंजक और विचारोत्तेजक पुस्तकें प्रदर्शनी और बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। मेले में ज्ञान-विज्ञान, हॉबीज, नॉन-फिक्शन, कालजयी कविताएं, कहानियां, वैश्विक उपन्यास और नन्हे छात्र-छात्राओं के लिए खेल-खेल में पढ़ाई से जुड़ी रोचक सामग्री का एक विशाल और अनूठा संग्रह सजाया गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति-प्राप्त लेखकों, चिंतकों और महान हस्तियों की कृतियों के साथ-साथ आश्चर्यजनक तथ्यों, समृद्ध शब्दकोश, अंग्रेजी व्याकरण, मुहावरे, दिमागी कसरत की पहेलियां, वैदिक गणित, क्विज़, अंतरिक्ष विज्ञान, ग्राफिक्स नॉवेल्स और मुंशी प्रेमचंद की अमर रचनाओं से लेकर महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों पर आधारित पुस्तकें हर वर्ग के पाठकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों में किताबें पढ़ने की संस्कृति विकसित करने पर जोर देते हुए प्राचार्य डॉ. गंगवार ने कहा कि आज के दौर में जहां बच्चे मोबाइल फोन पर रील्स और शॉर्ट्स देखने में अपना कीमती समय और एकाग्रता नष्ट कर रहे हैं, उससे कहीं बेहतर और सार्थक है कि वे किताबों की शरण में आएं और अपने ज्ञान के स्तर को समृद्ध करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और मोबाइल स्क्रीन क्षणिक मनोरंजन तो दे सकती है, लेकिन गहरी सोच, संवेदनशीलता और चरित्र-निर्माण केवल किताबें ही कर सकती हैं। किताबें ज्ञान का ऐसा अथाह सागर हैं जो कभी खाली नहीं होता। एक अच्छी किताब मनुष्य की सबसे सच्ची, वफादार और निस्वार्थ मित्र होती है, जो बिना किसी शर्त के मार्गदर्शन करती है और कठिन से कठिन समय में भी सही राह दिखाती है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किताबें केवल परीक्षा पास करने का साधन नहीं हैं, बल्कि यह जीवन को समझने, कल्पनाशीलता को पंख देने और एक विवेकशील व सफल इंसान बनने का सबसे मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन कम से कम कुछ समय डिजिटल दुनिया से कटकर किसी अच्छी किताब के पन्नों के साथ बिताने का संकल्प लेने की अपील की।

← ईएसएल स्टील के तीन प्रमुख इस्पात उत्पादों को मिला ग्रीनप्रो प्रमाणन, सतत विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी लोजपा (रामविलास), सीबीआई जांच की मांग →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।