झारखण्ड राँची

डीलर कमीशन में बढ़ोतरी नहीं होने से पेट्रोल पंप चलाने में हो रही कठिनाई: एसोसिएशन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने कहा कि 2017 से ही डीलर कमीशन को नहीं बढ़ाया गया है, जबकि पेट्रोल पंप संचालन खर्च में बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है। ऐसे में पेट्रोल पंप चलाना कठिनाई भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम कंपनियाँ चाहे तो जनता पर बिना बोझ डाले हुए भी डीलर का कमिशन बढ़ा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि बेतरतीब तरीके से पिछले वर्षो से पेट्रोल पंप के लाइसेंस निर्गत किए गए है।

वहीं पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने कहा कि आज गाड़ियों की तुलना में पेट्रोल पंप ज्यादा अनुपात में खुले है। साथ ही तेल कंपनियों के दवाब, बैंको के ऊँचे कर्ज, निःशुल्क सेवा उपकरणों के रख ‐ रखाव आदि के कारण व्यवसाय चलाना मुश्किल हो गया है।

Related posts

झारखंड नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का परीक्षाफल हुआ प्रकाशि‍त, महादेवी बिरला इन्स्टीट्यूट की विभाबारी सिंहिका को मिला पूरे राज्य में पहला स्थान

admin

बेरमो में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत संकल्प सभा, बेटियों की शिक्षा पर दिया जोर

admin

जीजीएसएएसटीसी मे होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम मे बतौर विशेष अतिथि के लिए कॉलेज़ के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरूहार ने झारखंड सरकार के तकनीकी शिक्षा के विशेष सचिव को दिया निमंत्रण

admin

Leave a Comment