अपराध गोमिया झारखण्ड बोकारो

डुमरी बिहार ओवर ब्रिज के पास पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बिहार ओवर ब्रिज के समीप शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ पाया गया।

डुमरी बिहार के स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना गोमिया थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

शव के पास से मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद हुआ, जिससे युवक की पहचान सूरज बेसरा के रूप में हुई। वह ललपनिया थाना क्षेत्र के केरी गांव का रहने वाला था। युवक सरना फुटबॉल क्लब सनई गढ़ा की जर्सी पहने हुए था।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

चैंबर चुनाव: टीम तुलसी पटेल ने बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई

admin

बाल संरक्षण के मुद्दों पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक की गई चर्चा

admin

झारखंड से छत्तीसगढ़ के लिए रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाना आवश्यक: किशोर मंत्री

admin

Leave a Comment