डॉक्टर्स डे पर स्वर्णनालिका ज्वेलर्स में सम्मान समारोह, शहर के चिकित्सक होंगे शामिल

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो के सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित स्वर्णनालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज में आगामी 1 जुलाई को डॉक्टर डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के कई जाने-माने चिकित्सक कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

प्रतिष्ठान के प्रबंधक शिखर रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन समाज के प्रति चिकित्सकों की निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 1 जुलाई को दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

इस अवसर पर चिकित्सकों को सम्मानित करने के साथ-साथ एक संक्षिप्त संवाद सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर शहर के चिकित्सकों एवं आम लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *