झारखण्ड राँची

डॉ. प्रभात कुमार को स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडिया नेशनल अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

राँची (ख़बर आजतक) : पुलिस पब्लिक रिपोर्टर द्वारा आयोजित 13वें इंडिया नेशनल अवॉर्ड 2025 में रांची सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार को स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर डॉ. कुमार किसी जरूरी कार्य के कारण उपस्थित नहीं हो पाए।
यह कार्यक्रम 13 दिसंबर 2025 को होटल रेडिसन ब्लू रांची में आयोजित हुआ, जिसमें झारखंड और अन्य राज्यों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि में मंत्री हफ़ीज़ुल हसन अंसारी, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
डॉ. प्रभात कुमार ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार किया है और इसे NQAS लक्ष्य, बेस्ट इको-फ्रेंडली हॉस्पिटल, NABL, कायाकल्प जैसे कई अवॉर्ड से नवाजा गया।

Related posts

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास

admin

होटल अशोक तब्दील हो रहा हैं, जिसे बचाना राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नैतिक और राजनीतिक कर्तव्य है : विजय शंकर

admin

सरकार की योजनाओं से जुड़कर महिलाओं की दिशा और दशा में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आया है : योगेंद्र महतो

admin

Leave a Comment