झारखण्ड राँची

डॉ. रामदयाल मुंडा की 86वीं जयंती पर आजसू ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): आजसू ने झारखंड आंदोलनकारी पद्मश्री स्व. डॉ. रामदयाल मुंडा की 86वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने मोराबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सुदेश महतो ने कहा कि स्व. डॉ. रामदयाल मुंडा ने आजसू के आंदोलन को बौद्धिक दिशा दी और झारखंडी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। वे झारखंड की आत्मा थे और उनके विचार आजसू के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा ने आजसू की स्थापना के साथ आंदोलन को नई ऊर्जा दी और सरहुल पर्व को महोत्सव का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मौके पर मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, नजरुल हसन हाशमी, जिलाध्यक्ष संजय महतो, डॉ. पार्थ परितोष, छात्र संघ के ओम वर्मा, बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, सचिन महतो, कुमुद वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीसीएल प्रबंधन के द्वारा नदी को प्रदुषित करना और संकीर्ण करना काफी गंभीर विषय है : माधव लाल सिंह

admin

12 मोड़ के हनुमान मंदिर में होगा तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह

admin

गिरिडीह विधायक के साथ चैंबर की वार्ता संपन्न, बोले किशोर मंत्री – “राज्य के चहुमुखी विकास के लिए खासमहल भूमि को फ्रीहोल्ड करना अतिआवश्यक”

admin

Leave a Comment