झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

डॉ. लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना‌ का‌ किया उद्घाटन

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रखंड के सभी पंचायतों में झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का किया गया आयोजन।‌ वहीं ओरदाना पंचायत भवन में गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना‌ का‌ किया उद्घाटन। विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य गरीब व मध्यम वर्गीय महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

ताकि महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार हो सके। मंईयां सम्मान योजना कैम्प के माध्यम से सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1000 रूपेय की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ‌मइयां सम्मान योजना के अंतर्गत 21 से 50 वर्ष तक की उम्र वाली महिलाओं को शामिल किया गया है।
यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में झारखंड सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है जिसके माध्यम से महिलाओं को वित्तीय लाभ एंव सुविधाएं तो प्राप्त होगीं ही साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। और महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर होगीं। सभी पंचायत की मुखिया वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति मौजूद थे।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर आरोप प्रत्यारोप

admin

ट्रिपल आइटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

admin

जिले में कोयला, बालू एवं अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन

admin

Leave a Comment