झारखण्ड राँची राजनीति

ढाई करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक अंबा ने किया शिलान्यास

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची/बड़कागाँव(खबर_आजतक): बड़कागाँव प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदौल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय से मूरकटी मुख्य पथ तक लगभग 2.2 किलोमीटर सड़क का स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद में विधिवतपूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। उक्त सड़क निर्माण में लगभग ढाई करोड़ की लागत आएगी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के अनुशंसा पर हुआ है। चंदौल पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद का ढोल बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया एवं सड़क निर्माण शुरू होने पर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व मुखिया चंदौल टुकनी देवी, आसेश्वर राम, रघुवीर राम, अनिल दास, विनोद यादव, उप मुखिया शमशेर आलम, दिनेश्वर पासवान, सुमा देवी, प्रभु यादव, लालू यादव, अशरफ, सुरेश मास्टर मौजूद थे।

Related posts

जन विरोध को कुचलने और नौकरियों को बेचने के लिए हेमंत सरकार ने लाया झारखंड प्रतियोगी परीक्षा काला कानून: बाबूलाल मरांडी

admin

राज्य में बिगड़ी कानून-व्यवस्था पर आजसू का हमला, 39 डीएसपी की पदस्थापन की मांग

admin

बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि,10 किमी तक कुक्कुट उत्पादों की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

admin

Leave a Comment