Uncategorized

तीन प्रमंडल में होने वाला चुनाव बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा संपन्न: चैंबर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-24 में कोयलांचल, कोल्हान और संताल परगना प्रमंडल में 23 सितंबर को होने वाला चुनाव अब 24 सितंबर को राँची के बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में ही होगा।

यह जानकारी देते हुए चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया और पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि कस्टोडियन कमिटी और विशेषज्ञों की राय पर चुनाव समिति द्वारा यह महसूस किया गया कि यह संविधान संशोधन से संबंधित मामला है। आरओसी के नियमानुसार संविधान संशोधन के उपरांत ही चुनाव में इस प्रकार का परिवर्तन संभव है। इसलिए 23 सितंबर को तीन प्रमंडलों में होने वाला चुनाव अब 24 सितंबर को राँची स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी मैदान में ही कराया जाएगा। 24 सितंबर को अन्य तीन प्रमंडल साउथ छोटानागपुर, नॉर्थ छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी समिति का चुनाव भी निर्धारित है। चुनाव समिति द्वारा इस आशय की जानकारी शुक्रवार को तीनों प्रमंडल के वर्तमान क्षेत्रीय उपाध्यक्षों को भी दे दी गई है।

Related posts

हेमन्त सोरेन ने किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन, विजय हांसदा व अनन्त ओझा थे मौजूद

admin

चिरकुंडा ऊपर बाजार दुर्गा मंदिर में कन्या पूजन में उमड़े श्रद्धालु

admin

संत ज़ेवियर्स के बच्चों को तायक्वोंडो में स्वर्ण पदक

admin

Leave a Comment