झारखण्ड राँची राजनीति

त्रुटिपूर्ण जनजातीय भाषाई सर्वे का मुख्यमंत्री ने दिया आदेश : शिल्पी नेहा तिर्की

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक). माण्डर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जनजातीय भाषा के त्रुटिपूर्ण सर्वे को रोकने के लिये सम्बंधित अधिकारियों को आदेश दिया। शिल्पी नेहा तिर्की ने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही नए सिरे से निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ पुनः सर्वे का आदेश सरकार द्वारा जारी किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि अनुबंध पर भाषाई शिक्षक नियुक्ति हेतू सरकार ने सर्वे का आदेश दिया। लेकिन उसके त्रुटिपूर्ण होने के कारण जिन क्षेत्रों में कुँडुख (उराँव) भाषा – भाषियों की बहुतायत है वहाँ भी उन्हें शून्य दर्शाया गया है और उक्त क्षेत्र के विद्यालयों में अन्य जनजातीय भाषाओं के शिक्षक की नियुक्ति के संदर्भ में अनुशंसा की गयी थी।

इस संदर्भ में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके विधानसभा कक्ष में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाक़ात की और इसी दौरान हेमन्त सोरेन ने यह निर्देश दिया। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सभी जनजातीय भाषाओं और अपनी समृद्ध संस्कृति के संवर्धन के प्रति वे समर्पित हैं।

Related posts

गुरु गोविन्द सिंह इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेन्ट संस्थान में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा इंडस्ट्रीयल भ्रमण

admin

बोकारो मे 22वां इस्पातांचल स्वदेशी मेला अगामी 10 फरवरी से

admin

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment