झारखण्ड राँची राजनीति

दीपक प्रकाश ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : भारतीय जनता पार्टी झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। दीपक प्रकाश ने कहा कि नितिन नबीन का सशक्त संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण और युवाओं से जुड़ने की उनकी क्षमता पार्टी को नई ऊर्जा देगी। उन्होंने इसे पार्टी नेतृत्व का एक कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता पर विश्वास बताया। दीपक प्रकाश ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा तथा कार्यकर्ता विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका नेतृत्व विशेष रूप से युवाओं को पार्टी विचारधारा से जोड़ने में अहम साबित

Related posts

कुड़मी और सरना समुदाय के मुद्दों को लेकर आजसू मुखर : सुदेश महतो

admin

युवाओं के प्रेरणास्रोत थे युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव: माधुरी मंजरी देवी

admin

जीजीएसएएसटीसी मे दो-दिवसीय द्वितीय नैशनल कान्फ्रेंस औन रीसेंट ट्रेंड्स औफ इंजीनियरिंग साइंस एंड मैनेजमेंट 2023 का समापन

admin

Leave a Comment