झारखण्ड धनबाद

धनबाद के रणधीर वर्मा चौक समीप सड़क अतिक्रमण कर नर्सरी पौधो की दुकान पर चला निगम का डंडा

धनबाद (ख़बर आजतक) : धनबाद में अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को एक बार फिर नगर निगम का डंडा चला। धनबाद रणधीर वर्मा चौक के समीप सड़क किनारे नर्सरी पौधे के दर्जनों दुकान लगाए जाते हैं जिससे सड़क जाम जाम की स्थिति को देखते हुए नगर निगम की और से दो दिन पहले इनको यहां से हटाकर वेंडिंग जोन में दुकान लगाने का आदेश दिया गया था लेकिन ये लोग अपनी दुकान नही हटाए जिससे निगम को इनकी दुकान हटाने के लिए बुलडोजर चलाना पड़ा।

अतिक्रमण हटाने पंहुचे नगर निगम के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया की सड़क अतिक्रमण कर दर्जनों नर्सरी की दुकान लगाया जाता है जिससे सड़क जाम रहती है इनलोगो को कई बार कहां गया की दुकान यहां से हटाकर कोहिनूर मैदान स्थित बेंडिंग जोन में लगाए दो दिन पहले भी कहा गया,ये लोग नही गए तो निगम की और से करवाई की गाई।

Related posts

राँची विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षिक समस्याओं को लेकर 8 से 18 जनवरी तक आंदोलन करेगी अभाविप राँची महानगर

admin

पासवा के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन 23 मई को, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव करेंगे उद्घाटन

admin

दोबारा नहीं होगी नीट की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद दिया फैसला

admin

Leave a Comment