धनबाद

धनबाद : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क

धनबाद (खबर आजतक) : आज कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट® और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा© के सदस्यों द्वारा गुदड़ी के लाल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयकर भवन के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण सहित श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में धनबाद के सांसद श्री पशुपति नाथ सिंह और पार्षद श्री अशोक पाल उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, श्री प्रकाश सिन्हा, श्री नरेन्द्र कुलश्रेष्ठ, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री पी सी अम्बस्ट , श्री विकास सिन्हा, श्री सुनील आनंद, श्री अनुज सिन्हा, श्री शशि लाल, श्री रविरंजन श्रीवास्तव, श्री प्रवीर कृष्ण, श्री रवि श्रीवास्तव, श्री उपेंद्र वर्मा, श्री बिनोद बिहारी सिन्हा, श्री अजीत कुमार, श्री श्याम वर्मा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित होकर श्रद्धांजलि समारोह को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए। आगंतुक वक्तागण के द्वारा प्रस्तुत अपने वक्तव्य में शास्त्री जी की सादगी और उनकी जीवनशैली से शिक्षा लेने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।

Related posts

विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी ने सुनी आमजनों की शिकायत और समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

admin

आरपीएफ ने चित्तरंजन स्टेशन पर अवैध शराब जब्त की

admin

समस्‍त देश एवं प्रदेश वासियों को देश के गौरव एवं अभिमान के रा‍ष्‍ट्रीय पर्व 74वें #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइये, इस राष्‍ट्रीय पर्व पर हम सभी मिलकर अपने राष्‍ट्र की सेवा, एकता और अखण्‍डता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्‍पर रहने का संकल्‍प करें।

admin

Leave a Comment