Uncategorized

नल-जल योजना के बावजूद पंचायत में लगाए गए पांच जलमीनार, अनियमितता का आरोप

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गोमिया : हजारी पंचायत में हर घर नल-जल योजना के संचालन के बावजूद जलमीनार और डीप बोरिंग कराने को लेकर वित्तीय अनियमितता एवं नियमों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया गया है। पंचायत की मुखिया तारामणि देवी पर विभिन्न विकास कार्यों में नियमों को ताक पर रखकर कार्य कराने का आरोप है।

आरटीआई के तहत मांगी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन गांवों में हर घर नल-जल योजना संचालित है, वहां अलग से डीप बोरिंग कराने का प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद हजारी पंचायत में पांच-पांच दिनों तक बोरिंग का कार्य कराया गया। वहीं, नल-जल योजना वाले क्षेत्रों में नए जलमीनार का निर्माण नहीं किए जाने का भी उल्लेख रिपोर्ट में होने की बात कही गई है।

इसके बावजूद पंचायत क्षेत्र में पांच जलमीनार लगाए जाने का मामला सामने आया है। इनमें आचार्य मध्य विद्यालय, खुदगढ़ा मध्य विद्यालय, नया बस्ती, अर्जुन के घर के सामने, हजारी पंचायत भवन के समीप तथा पटवा बस्ती स्थित सरकारी तालाब के पास जलमीनार लगाए जाने की जानकारी दी गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर योजनाओं में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *