झारखण्ड राँची राजनीति

निकाय चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन पर भाजपा का झामुमो पर तीखा हमला


रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता के खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झामुमो अपने समर्थित उम्मीदवारों की संभावित हार से बौखलाकर सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है।


डॉ वर्मा ने आरोप लगाया कि झामुमो ने पार्टी कार्यालय से चुनाव चिन्ह और बैनर तले मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यदि झामुमो को दलीय आधार पर चुनाव चाहिए था तो पहले ही निर्णय लेती। बैलेट पेपर से चुनाव कराना और चुनाव पूर्व घोषणाएं करना भी मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से सख्त कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

Related posts

यह अपने सहयोगियों को हर्षित करने वाला बजट: आदित्य

admin

सीसीएल में ‘सतर्कता महोत्‍सव : कल्‍चरल फेस्‍टीवल’ का भव्‍य शुभारंभ

admin

डी.ए.वी. विद्यालयों में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

admin

Leave a Comment