Uncategorized

निमरा पहुंच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रामगढ़: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को रामगढ़ के निमरा स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और सोरेन परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। डॉ. अंसारी ने परिवार से मुलाकात कर गुरुजी के संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने जल, जंगल, जमीन और झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। सूदखोरी, महाजनी प्रथा और शोषण के खिलाफ उनका संघर्ष उन्हें जननायक बनाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अलग झारखंड राज्य का सपना गुरुजी के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गुरुजी के आदर्श और सामाजिक न्याय की सोच आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राज्य के विकास और गरीबों की सेवा का संकल्प और मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *