झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डीएवी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिकनिक सह उत्सव


रांची: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षकों के लिए लतरातू रिज़ॉर्ट में पिकनिक सह उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान का सम्मान करना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना था।


कार्यक्रम की शुरुआत महिला सशक्तिकरण पर शिक्षकों के विचार साझा करने से हुई। इस दौरान समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके अधिकारों पर चर्चा की गई। इसके बाद खेल, अंताक्षरी, नृत्य और हास्य कार्यक्रम जैसे कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला शिक्षिकाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
लतरातू के प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी को दैनिक व्यस्तता से दूर आनंद का अवसर दिया। प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों के बीच आपसी संबंध मजबूत करने और मानसिक तनाव कम करने में सहायक होते हैं।

Related posts

आगामी 06 से 11 नवंबर तक चास नगर निगम एवं फुसरो नगर परिषद में शिविर का होगा आयोजन

admin

स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ समाज का निर्माता-विपिन अग्रवाल

admin

राँची: राँची में जाम की समस्या से बढ़ती परेशानी एवं इसके निराकरण हेतू चैंबर सदस्यों का पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम संग बैठक संपन्न

admin

Leave a Comment