खेल झारखण्ड राँची शिक्षा

नीरजा सहाय डीएवी में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन

10 स्कूलों के 594 खिलाड़ियों ने लिया भाग, विजेताओं को जोनल स्तर पर भेजा जाएगा

नितीश_मिश्र

काँके(खबर_आजतक): नीरजा सहाय डीएवी में चल रहे दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तर का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के लगभग 594 खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पुष्प झा ने अपने भाषण में बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। मौके पर प्राचार्या किरण यादव ने विजयी खिलाड़ियों को जोनल स्तर पर खेलने की शुभकामनाएँ दीं।


प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे – हैंडबॉल अंडर – 14 (लड़कों) डीएवी बरियातू प्रथम, द्वितीय डीएवी कपिल देव, अंडर 14 (लड़कियों) प्रथम डीएवी बरियातू , द्वितीय डीएवी कपिल देव, तृतीय डीएवी टी सी आई गोविंदपुर, अंडर 17 (लड़कों ) प्रथम डीएवी पुंदाग, द्वितीय डी ए वी टी सी आई गोविंदपुर, अंडर 17 (लड़कियों) प्रथम डीएवी पुंदाग, द्वितीय डीएवी बरियातू, अंडर 19 (लड़कों ) प्रथम डीएवी बरियातू, द्वितीय नीरजा सहाय डीएवी, अंडर 19 (लड़कियों) प्रथम नीरजा सहाय डीएवी। इसके अलावा खो-खो में अंडर – 14 (लड़कों) में प्रथम डी ए वी गाँधीनगर, द्वितीय डी ए वी कपिलदेव, तृतीय डी ए वी आनंदस्वामी। अंडर 14 (लड़कियों) प्रथम डी ए वी बरियातू, द्वितीय डी ए वी कपिल देव, तृतीय डी ए वी टी सी आई गोविंदपुर, अंडर 17 (लड़कों ) प्रथम डी ए वी गाँधीनगर, द्वितीय डी ए वी कपिलदेव, तृतीय डी ए वी बरियातू, अंडर 17(लड़कियों) प्रथम नीरजा सहाय डी ए वी, द्वितीय डी ए वी कपिल देव, तृतीय डी ए वी गाँधीनगर, अंडर 19 (लड़कों ) प्रथम नीरजा सहाय डी ए वी, द्वितीय डी ए वी बचरा, तृतीय डी ए वी टंडवा, अंडर 19 (लड़कियों) प्रथम डी ए वी आनंदस्वामी, द्वितीय डी ए वी टंडवा, तृतीय नीरजा सहाय डी ए वी। वॉलीबाल अंडर 14 (लड़कों ) प्रथम नीरजा सहाय डी ए वी, अंडर 17 (लड़कों ) प्रथम डी ए वी कपिल देव, द्वितीय नीरजा सहाय डी ए वी, अंडर 17(लड़कियों) प्रथम नीरजा सहाय डी ए वी, द्वितीय डी ए वी टी सी आई गोविंदपुर, अंडर – 19 (लड़कों) में प्रथम डी ए वी टी सी आई गोविंदपुर, द्वितीय नीरजा सहाय डी ए वी, तृतीय डी ए वी गाँधीनगर, अंडर 19 (लड़कियों) प्रथम नीरजा सहाय डी ए वी ।

Related posts

“मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना” पर सीएम ही गंभीर नहीं, गरीबों पर आफ़त के बाद टूटी राज्य सरकार की निंद्रा: कुणाल सारंगी

admin

कल्याण विभाग से रोजगार हेतु दिया जाने वाला सुअर को लाभुकों ने लेने से किया इनकार, कहा अच्छी नस्ल के सुअर दे सरकार,

admin

बदलते समय के साथ शिक्षकों-शिक्षिकाओं की चुनौतियाँ बढ़ी है और बच्चों की जिम्मेदारियाँ भी: बंधु तिर्की

admin

Leave a Comment