झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डीएवी में दीपोत्सव : कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई


राँची: : नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विदाई समारोह मूल्य-आधारित, पारंपरिक एवं सांकेतिक स्वरूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज रतन चौथे, आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, विशेष शाखा झारखंड ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए अभिभावकों से बच्चों को बेहतर इंसान बनाने की अपील की। समारोह में डीएसपी नीरज कुमार, प्राचार्य एस.के. मिश्रा, प्राचार्य एम.के. सिन्हा, प्राचार्या रिशु चौधरी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा देश के मानचित्र पर दीप प्रज्वलित कर उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया। अंत में प्राचार्या किरण यादव ने विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Related posts

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. गंगवार को फिर मिली वैश्विक ख्याति

admin

रिवाज़-फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का हुआ भव्य शुभारंभ, विभिन्न राज्यों से आए स्टॉल लोगों को कर रहे हैं आकर्षित

admin

मानव संसाधन विकास विभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, 32 प्रतिभागियों ने लिया भाग

admin

Leave a Comment