झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डीएवी में नन्हें-मुन्नों की साइकिल रेस का आयोजन


राँची : नीरजा सहाय डीएवी विद्यालय में कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्नों का उत्साह और उमंग देखते ही बन रही थी। बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया, वहीं उनके अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती किरण यादव के प्रेरणादायी संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका श्वेता सुमन ने किया, जबकि कमेंट्री निवेदिता सिंह द्वारा की गई।
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं की एकजुटता, समर्पण और लगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता ने बच्चों में खेल भावना और आत्मविश्वास का संचार

Related posts

बोकारो : गवर्नमेंट ऑफिसर्स कालोनी, बियाडा में चुनाव संपन्न, जे के सिंह बने अध्यक्ष

admin

जलसा डांडिया नाइट का हुआ पोस्टर विमोचन, आयोजन 5 अक्टूबर को राँची क्लब में

admin

बैंक दिवस के अवसर पर BGH द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment