झारखण्ड राँची शिक्षा

नीरजा सहाय डीएवी में संविधान सप्ताह के तहत छात्रों ने दिखाया ज्ञान और नेतृत्व

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी में गुरुवार को संविधान सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रार्थना सभा में छात्रों ने विश्व के सबसे लंबे लिखित संविधान की विशेषताओं पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके बाद “यदि मैं विधि निर्माता होता” विषय पर पैनल संवाद में छात्रों ने सामाजिक समस्याओं, मौजूदा कानूनों और उनकी सीमाओं पर चर्चा करते हुए अपने संशोधन सुझाव भी दिए। एक अन्य प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने संविधान सभा में समान नागरिक संहिता पर हुई ऐतिहासिक बहस को जीवंत रूप में मंचित किया, जिसमें सदस्यों के वास्तविक विचारों का पुनर्प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता और संवैधानिक समझ को मजबूत करते हैं।

Related posts

दुमका में विपक्षियों पर जमकर बरसे पीएम मोदी कहा नक्सलवाद की आड़ में सबसे ज्यादा आदिवासी परिवार जला है

admin

पोलिंग पार्टियां को 24 मई को सुबह 5 बजे डिस्पैच सेंटर पहुंचने का निर्देश

admin

व्रती महिलाएं मंत्रों का जप करते हुए डूबते हुए सूर्य को दी अर्घ्‍य

admin

Leave a Comment