Uncategorized

नीरजा सहाय डीएवी में सम्पन्न हुआ डीएवी स्पोर्ट्स–2025 का राज्य स्तरीय खेल समारोह

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): नीरजा सहाय डीएवी में आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स–2025 के राज्य स्तरीय खेल समारोह का भव्य समापन हुआ। इसमें (U-14, U-17 और U-19 वर्ग) के छात्र-छात्राओं ने हॉकी और योग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योत्सना सिंह (अपर सचिव, शहरी विकास एवं आवास) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और खेलों को व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता विकास का माध्यम बताया। विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की प्रतिभा निखारकर उन्हें राष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करते हैं।

मुख्य परिणाम:

हॉकी: बालिका U-19 और बालक U-19 – डीएवी सिमडेगा विजेता।

हॉकी बालक U-14 व U-17 – डीएवी बुंडू विजेता।

योग: विभिन्न वर्गों में डीएवी कुसुंडा, बिष्टुपुर व कैनारी हिल, हजारीबाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।

Related posts

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के लिपिक पर की कार्रवाई

admin

शीतलहर के चलते रांची जिले के सभी विद्यालयों में 6 से 8 जनवरी तक कक्षाएं बंद

admin

श्रावणी मेले के दौरान स्पेशल ट्रेन का परिचालन

admin

Leave a Comment