झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय में डीएवी स्पोर्ट्स के विजेता हुए सम्मानित

राँची(खबर आजतक): नीरजा सहाय डीएवी के विद्यार्थियों ने डीएवी स्पोर्ट्स में राज्य स्तर पर आश्चर्यजनक जीत हासिल की। डीएवी स्पोर्ट्स राज्य स्तर प्रतियोगिताओं में वुशू , कराटे, कुश्ती, फुटबॉल, क्रिकेट, सेटिंग, स्वीमिंग, खो- खो, कबड्डी एवं वालीबॉल सरीखे खेलों का आयोजन रांची, धनबाद, जमशेदपुर एवं बोकारो में हुआ जिसमें राज्य भर के 35 डीएवी विद्यालयों के लगभग 900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 आयु वर्ग में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में नीरजा सहाय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण, 26 रजत और 43 कांस्य पदक प्राप्त किया । चयनित विद्यार्थियों में से 41 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे जो कि नवम्बर में होने वाली है। प्राचार्या श्रीमती किरण यादव ने आज असेंबली में सभी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया तथा विजेताओं, उनके अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन में रहकर प्रतियोगिता में जीत प्राप्त की है और आगे भी इसी तरह की जीत हासिल करने का आशीर्वाद दिया।

Related posts

डॉ.करमा उराँव के बताए रास्ते पर चलना हम सभी की जिम्मेदारी : बंधु तिर्की

admin

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस का प्रचार अभियान बोकारो में जोर-शोर से जारी

admin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक समरी लाल, अशोक बड़ाईक पहुँचे धुर्वा थाना।

admin

Leave a Comment