झारखण्ड राँची

नेशनल रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : राजधानी रांची के बिरला नॉलेज सिटी, महिलौंग स्थित एसबीयू परिसर में तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025–26 का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। देशभर से आए 450 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, जिनमें झारखंड के करीब 150 प्रतिभागी शामिल हैं। कुल 6 लाख रुपये की इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता के पहले दिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।


मुख्य अतिथि रांची की नव निर्वाचित महापौर रोशनी खलखो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज युवाओं में एकाग्रता, रणनीतिक सोच और धैर्य विकसित करता है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
पहले दिन चार राउंड के बाद के. मुरली, मित्राभा गुहा, दीपतायन घोष, डी. बालाचंद्र प्रसाद, श्रीराम झा, आरण्यक घोष, संकेत चक्रवर्ती और अर्जुन कल्याण चार-चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे।

Related posts

वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद प्रभात कुमार ने निरसा अनुमंडल क्षेत्र के थानों का किया निरीक्षण

admin

गोमिया अंचल कार्यालय में मतदाता सूची अद्यतन को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक, पारदर्शिता पर ज़ोर

admin

पेटरवार टीचर्स 11 को पेटरवार नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से किया पराजित

admin

Leave a Comment