झारखण्ड धनबाद

पंचायत वार आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण के लिए ई-केवाईसी कैंप का किया जाएगा आयोजन

धनबाद:- उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर ई-केवाईसी के माध्यम से निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत वार आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण के लिए ई-केवाईसी कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन जिले के गोविंदपुर, बाघमारा, निरसा, तोपचांची, कलियासोल, एगारकुंड, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी के पंचायत भवन में किया जाएगा।इसमें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित आच्छादित लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ई-केवाईसी किया जाएगा। योजना का लाभ वैसे लाभुकों को दिया जाएगा जिनके पास गुलाबी / पीला / हरा राशन कार्ड उपलब्ध है। डॉ विकास कुमार राणा इसके नोडल पदाधिकारी है।गोविंदपुर तथा बाघमारा प्रखंड में 15 से 31 मई, निरसा में 15 से 20 मई, तोपचांची में 18 से 24 मई, कलियासोल में 18 से 20 मई, एगारकुंड में 17 मई से 23 मई, टुंडी में 18 मई से 22 मई तथा पूर्वी टुंडी में 17 मई से 23 मई 2023 तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन संबंधित पंचायत के पंचायत भवन में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा।

Related posts

सिख समाज से माफी माँगे राहुल गाँधी: गुरविंदर सिंह सेठी

admin

सोमा मुंडा हत्याकांड में गिरफ्तारी के विरोध में पालकोट में प्रतिवाद मार्च

admin

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने किया दो ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास, कहा- विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं

admin

Leave a Comment