झारखण्ड राँची

पंजाब केशरी लाला लाजपत राय की 161वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : लाला लाजपत राय की 161वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को महात्मा गांधी मार्ग स्थित लाला लाजपत राय चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहली बार पंजाबी हिंदू बिरादरी, सिख समाज सहित अन्य वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर देश की आज़ादी के लिए उनके बलिदान और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पुष्प अर्पित कर भारत माता की जय, वंदे मातरम और लाला लाजपत राय अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पंजाबी हिंदू बिरादरी के महासचिव राजेश मेहरा, राजेश खन्ना, रणदीप आनंद, अरुण चावला, रवि पराशर, कुणाल अजमानी, देवेश अजमानी, मदन सेन कुजारा, आशीष भाटिया, अजय सखूजा, अशोक माकन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं बौद्धिक वर्ग के लोग उपस्थित

Related posts

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने उत्साह और एकता के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

admin

सीएमपीडीआई ने ईसी प्रस्तावों में सुधार पर इंटर-एक्टिव कार्यशाला का आयोजन

admin

कोडरमा में दुर्लभ खनिज खोज की शुरुआत, विकास की नई उम्मीद

admin

Leave a Comment