BREAKING NEWS
डीपीएस बोकारो के हेडमास्टर गोपाल व शिक्षक रोहित को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानराष्ट्रीय पोषण माह में सहयोगिनी ने चास में चलाया जागरूकता अभियानजीजीएसईएसटीसी ने विद्यालयों में नवाचार और उद्यमिता विकास को दिया बढ़ावावाईबीएन विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, कानूनी-नैतिक चुनौतियों पर मंथनघोषणाओं से नहीं, जमीन पर दिखे स्वास्थ्य सुविधा : दीनदयालएसबीयू में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंतीडीपीएस बोकारो के हेडमास्टर गोपाल व शिक्षक रोहित को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानराष्ट्रीय पोषण माह में सहयोगिनी ने चास में चलाया जागरूकता अभियानजीजीएसईएसटीसी ने विद्यालयों में नवाचार और उद्यमिता विकास को दिया बढ़ावावाईबीएन विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, कानूनी-नैतिक चुनौतियों पर मंथनघोषणाओं से नहीं, जमीन पर दिखे स्वास्थ्य सुविधा : दीनदयालएसबीयू में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Uncategorized

पद्म भूषण दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित, आरोग्य वन आमजनों को समर्पित

August 4, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : बोकारो में पद्म भूषण दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) के समीप विकसित दिशोम गुरु आरोग्य वन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन सहित अन्य अधिकारियों ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आरोग्य वन को आमजनों के लिए समर्पित किया गया तथा अधिकारियों ने औषधीय पौधों का निरीक्षण भी किया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि गुरुजी का जीवन शिक्षा, सामाजिक चेतना, जनजागरण और लोककल्याण के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

उन्होंने गांव-गांव रात्रि पाठशालाओं, नशा मुक्ति अभियान और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण चलाकर झारखंड की अस्मिता को नई पहचान दिलाई। डीसी ने कहा कि बोकारो गुरुजी के संघर्ष और संकल्प की भूमि रही है तथा यह आरोग्य वन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उन्होंने सभी से गुरुजी के आदर्शों को अपनाकर शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

← जेपीएससी विवाद पर भाजपा का हमला, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग गोमिया के विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों के हक और अधिकार को लेकर बैठक संपन्न →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।