Uncategorized

परशुराम जयंती पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा

आतंकी हमले के विरोध में काला बिल्ला लगाकर शोभायात्रा में शामिल हुए लोग

राँची(नितीश मिश्र): अक्षय तृतीया के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के श्री सालासर मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा मौजूद रही वही काफी संख्या में महिलाएँ पताका लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई।

शोभायात्रा में काला बिल्ला लगाकर लोगों ने जताया विरोध

कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या की गई जिसका विरोध देश भर में देखा जा रहा है। इसी मौके पर अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने बताया कि जिस प्रकार से कायराना हरकत को पाकिस्तान के संरक्षण में पल रहे आतंकवादियों ने अंजाम दिया है। इसके खिलाफ पूरा देश एकजुट है इसलिए परशुराम जयंती के शोभायात्रा में सभी काला बिल्ला लगाकर विरोध का संदेश भी दे रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, भाजपा नेता रमेश सिंह, मुनचुन राय, भैरव सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, शुभम पुरोहित, अमन पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Related posts

ईएसएल ने विश्व जल दिवस 2025 पर जल संरक्षण अभियान चला समुदायों को सशक्त बनाया

admin

बोकारो में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन, सामाजिक एकजुटता का संदेश

admin

गोमिया : जीरों प्वाइंट के पास अनियंत्रित ऑटो पलटने से उसमें सवार महिलाएं घायल

admin

Leave a Comment