BREAKING NEWS
झारखंड के हितों के खिलाफ प्रयास का कांग्रेस करेगी विरोध : दीपिकामहागामा में 1.94 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, शिक्षा-सड़क को मिलेगी रफ्तारकरम पर्व प्रकृति, परंपरा और सामुदायिक जीवन-दर्शन का पर्व : शिल्पी नेहा तिर्कीकरम पर्व झारखंडी अस्मिता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की पहचान : सुदेशगोमिया महाविद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियानडॉ. सीआर लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय में शोकझारखंड के हितों के खिलाफ प्रयास का कांग्रेस करेगी विरोध : दीपिकामहागामा में 1.94 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, शिक्षा-सड़क को मिलेगी रफ्तारकरम पर्व प्रकृति, परंपरा और सामुदायिक जीवन-दर्शन का पर्व : शिल्पी नेहा तिर्कीकरम पर्व झारखंडी अस्मिता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की पहचान : सुदेशगोमिया महाविद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियानडॉ. सीआर लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय में शोक
Uncategorized

परसबनिया में भाकपा-माले की 23 सदस्यीय लोकल कमेटी गठित, ध्रुव दास बने सचिव

August 9, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


सिंदरी/धनबाद: परसबनिया पंचायत में भाकपा-माले लोकल कमेटी के गठन को लेकर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से 67 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया ने की, जबकि मंच संचालन कॉमरेड मंगल महतो ने किया।
मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो और संगठनात्मक पर्यवेक्षक कॉमरेड कार्तिक प्रसाद की मौजूदगी में सर्वसम्मति से 23 सदस्यीय परसबनिया लोकल कमेटी का गठन किया गया।

प्रतिनिधियों की सहमति से कॉमरेड ध्रुव दास को कमेटी का सचिव चुना गया।
विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि भाकपा-माले गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। परसबनिया में संगठन के विस्तार से जन मुद्दों और आंदोलनों को नई मजबूती मिलेगी। नवनिर्वाचित सचिव ध्रुव दास ने सभी का आभार जताते हुए संगठन की नीतियों को पंचायत के हर टोले और घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में किस्टो महतो, मधु दास, हराधन बाउरी, जगेती महतो, जय प्रकाश सिंह, उमेश रजवानी, बिनोद रजवानी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

← बेलगड़िया फेज-2 में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग केंद्र का हुआ शुभारंभ तेलोडीह पंचायत सचिवालय में SIR को लेकर विशेष प्रशिक्षण, नोटिस का जवाब देना होगा अनिवार्य । →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।