कसमार झारखण्ड बोकारो

पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है : गौतम सागर

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (ख़बर आजतक) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहयोगिनी द्वारा आज बहादुरपुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सब का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे की कमी के कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है ,जिसका खामियाजा यह है कि समय से वर्षा नहीं हो रहा है ।

किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । समय से खेती-बाड़ी नहीं होने के कारण क्षेत्र से पलायन हो रहा है। जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और लड़कियों को हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है । तथा जैव विविधता का संरक्षण करना जरूरी है। इस दौरान सहयोगिनी परिसर में पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की मंजू देवी, कुमारी किरण, सूर्यमणि देवी, पायल कुमारी, रवि कुमार, नीतू कुमारी, फुलेंद्र रविदास , अभय कुमार उपस्थित थे।

Related posts

हटिया विधानसभा में संजय सेठ ने चलाया महाजनसंपर्क अभियान

admin

पिट्स मॉडर्न स्कूल के छात्र दीपलपा दास बना चार्टर्ड अकाउंटेंट

admin

झामुमो-कांग्रेस की नाकामी विधानसभा सत्र में बनेगी मुद्दा : सुदेश महतो

admin

Leave a Comment