खेल झारखण्ड राँची

पश्चिमी सिंहभूम की बसंती कुमारी सैफ एथलेटिक्स में भारतीय टीम में शामिल

राँची : पश्चिमी सिंहभूम की अंतरराष्ट्रीय एथलीट बसंती कुमारी को 10,000 मीटर महिला दौड़ के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यह चयन आगामी 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग और ए.एफ.आई. के तत्वाधान में आयोजित होने वाली सैफ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

इस उपलब्धि पर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमेन डॉ. मधुकांत पाठक, जे.ए.ए. अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी प्रभाकर वर्मा, अजय नायक और सिकंदर महतो ने बसंती कुमारी सहित राज्य के एथलीटों को बधाई दी।

Related posts

बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए हमें मिलकर आगे आना होगा : नायक

admin

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिलीं तेलंगाना सरकार की मंत्री सीथक्का, महिला और बाल कल्याण योजनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

admin

भारतीय जनता पार्टी कसमार प्रखंड कार्यसमिति की बैठक संपन्न

admin

Leave a Comment