झारखण्ड राँची राजनीति

पाकुड़ की आदिवासी बहन के साथ हुए गैंग रैप के आरोपियों को फाँसी दो: आरती कुजुर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि मणिपुर की घटना पर पूरा देश में चिल्ला चिल्ला कर घड़ियाली आंसू बहाने वाले यूपीए गठबंधन के लोग आज पाकुड़ की घटना पर मौन है। उन्होने कहा कि इतना हल्ला और विरोध होने के बाबजूद पाकुड़ में एक आदिवासी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। झारखंड में लगातार दुष्कर्म की घटना बढ़ी है दुष्कर्म, हत्या आम बात हो गई है कानून का डर खत्म हो गया है, महिलाओं के खिलाफ हिंसा चाहे वो मणिपुर में हो राजस्थान में हो बंगाल में हो या झारखंड में राजनीति से ऊपर उठकर इसका विरोध करें, ऐसे अपराधियों का कोई जाति धर्म नही होता, इसलिए सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक या अन्य गैर सरकारी संस्था सभी महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसक घटना के खिलाफ खड़े हों।

उन्होनें कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री से भी आग्रह है कि बहनों के खिलाफ घट रही घटना पर त्वरित कर्रवाई हो, ऐसी सजा मिले कि लोगों को भय हो और राष्ट्रपति को पत्र भी लिखें आदिवासी मुख्यमंत्री, आदिवासी राज्य और आदिवासी बहनों के साथ सभी बहनों के ऊपर हो रहे जुल्म की दास्तां लिखें।

Related posts

जमीन के मामले से खुद को दूर रखें पुलिस अधिकारी : डीजीपी

admin

संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन बंद करने की बात का किया खंडन, बोले – “मुख्यमंत्री अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र पर लगा रहे गलत आरोप”

admin

बोकारो स्टील ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

admin

Leave a Comment