झारखण्ड राँची स्वास्थ

पारस एचईसी हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स मीट, 50 योद्धाओं को सम्मान

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 50 योद्धाओं को सम्मानित किया गया। ये वे मरीज हैं जिनका इलाज अस्पताल के कैंसर सेंटर में चल रहा है या पूरा हो चुका है।


सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अब मुंबई-दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, रांची में ही आधुनिक और किफायती इलाज उपलब्ध है। मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. गुंजेश कुमार सिंह ने कहा कि समय पर जांच और उपचार से कैंसर पर जीत संभव है।
विशेषज्ञों ने बताया कि सर्जरी, रेडिएशन और मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच से जटिल मामलों का सफल इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि झारखंड के मरीजों को विश्वस्तरीय सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलती रहेंगी।

Related posts

छत्तरपुर के सेवा निवृत कर्मचारियों की बैठक

admin

सनातन धर्म को तोड़ने वाले लोगों से बचने की आवश्यकता: अमर बाउरी

admin

झारखंड को मिल सकते हैं 2.22 लाख अतिरिक्त आवास: संजय सेठ की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

admin

Leave a Comment