
रांची: पारस हेल्थ को वर्ष 2026-27 के लिए प्रतिष्ठित ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का प्रमाण-पत्र मिला है। यह उपलब्धि अस्पताल की बेहतर कार्य संस्कृति, चिकित्सीय एवं ऑपरेशनल सपोर्ट तथा कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और सहयोगात्मक माहौल को मान्यता देती है। फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक वातावरण बनाना अस्पताल की प्राथमिकता है। जनरल मैनेजर कुमार यशवंत ने कहा कि यह उपलब्धि टीम की मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग का परिणाम है। एचआर हेड दिवाकर शाही ने कहा कि प्रमाणपत्र कर्मचारियों के विश्वास, टीमवर्क और सकारात्मक कार्य संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि अस्पताल आगे भी बेहतर और सुरक्षित कार्यस्थल बनाने के लिए प्रयासरत रहेगा।
Leave a Reply