झारखण्ड पलामू

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों से किया मतदान करने की अपील

रिपोर्ट: अरविंद अग्रवाल

पलामू (खबर आजतक) : पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन पहुंची जिले के छत्तरपुर,नौडीहा बाजार, पड़वा और पाटन गांव के मझिगांव में पहुंचकर ग्रामीणों से किया वोट देने का अपील। इस दौरान गांव की एक 90 वर्षीय वृद्धा से एसपी ने कहा “इधरे तो जाना है, बगले में है, 13 मई के वोट दबे जाना है ठीक बा” इसी तरह उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ भी संवाद किया। सुरक्षा का भी दिलाया भरोसा। नौडीहा बाजार और छतरपुर के इलाके में एसपी ने वहां पर मौजूद ग्रामीणों का वोट देने को लेकर बढ़ाया उत्साह, वहीं 13 मई को सबसे वोट देने की अपील की। एसपी ने खास कर महिलाओं से बात की उन्हें वोट देने को किया प्रेरित किया। एसपी के साथ सीआरपीएफ के कमांडेंट, छतरपुर एसडीपीओ नौशाद आलम, छतरपुर थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद।

Related posts

खूँटी जिले को मिलेगा स्वास्थ्य सेवा में बल, एएआई ने सीएसआर के तहत दी ₹25 लाख की सहायता

admin

सरला बिरला के छात्रों ने बुंडू सूर्य मंदिर में किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास, 750 से अधिक छात्र छात्राओं ने लिया भाग

admin

वृधी फुटबॉल टूर्नामेंट में एसबीयू का दबदबा, खिताब पर जमाया कब्जा

admin

Leave a Comment