
रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। पल्स हॉस्पिटल, रांची में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की गईं। इस अवसर पर कहा गया कि मन्नान मल्लिक जनसेवा, श्रमिकों और गरीबों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। वे सभी के लिए एक मार्गदर्शक और अभिभावक समान थे। उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
Leave a Reply