झारखण्ड पेटरवार बोकारो

पेटरवार : एनडीए चुनाव कार्यालय का किया गया उद्घाटन

पेटरवार : पेटरवार भाजपा-आजसू गठबंधन के संयुक्त चुनावी कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को मंडल अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, आजसू पार्टी के अध्यक्ष धनु लाल महतो ,गोमिया विधानसभा प्रभारी संजय सिंह, जिला परिसद सदस्य प्रह्लाद महतो एवं भाजपा नेता लक्ष्मण नायक ने संयुक्त रूप से फ़ीता काटकर किया।

इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि मतदान के लिए महज कुछ दिन शेष बचे हुए है। भाजपा-आजसू कार्यकार्याओं को कम समय मे अधिक कार्य करने है। कार्यकर्ता युद्धस्तर पर जुट जाए। ताकि एकबार फिर राज्य के सर्वागीण विकास के लिए एनडीए सरकार बनना तय है। इस मौके पर बोकारो जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, गोमिया विधानसभा प्रभारी संजय सिंह,गोमिया विधानसभा विस्तारक धर्मेंद्र महथा, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा,निरंजन महतो ,संतोष कुमार महतो, बानेश्वर महतो, मनोज शर्मा, महानंद महतो, कामेश्वर भगतिया, पंकज कुमार सिन्हा, मदन महतो, प्रकाश कुमार रवानी, शक्ति महतो, पटेल महतो, संतोष केवट, मिथलेश कुमार अग्रवाल, शशि स्वर्णकार सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

21वां बोकारो ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 30 से 31 तक

admin

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, सिर में आई गंभीर चोट

admin

झारखंड मंत्री आलमगीर की तीसरी बार बढ़ी तीन दिनों की रिमांड

admin

Leave a Comment