
पंकज सिन्हा, पेटरवार
पेटरवार : पेटरवार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की और से पेटरवार लीला जानकी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पेटरवार चित्रांश समिति के द्वारा हर्षोल्लास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए “सावन सह हरियाली महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन की मिठास और हरियाली का संदेश फैलाया। महोत्सव की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की चित्र पर पुष्प अर्पित एवं पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं ने पारंपरिक हरे साड़ी पहन कर झूला झूला। वहीं महिलाओं ने हरियाली तीज के महत्व पर भी चर्चा की। महिलाओं द्वारा भजन, लोकगीत, कथक नृत्य और झूला गीत प्रस्तुत किए गए।

बच्चों और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत हरियाली थीम पर आधारित चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर कई प्रकार के गेम एवं बच्चों के द्वारा नृत्य ने लोगों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में नीलम बक्सी, माला सहाय, रूपा देवी,उषा सिन्हा सहित कई बुजुर्ग महिलाएं उपस्थित रही। वहीं कार्यक्रम के पूर्व महिलाओं ने अपने बड़ों को चरण स्पर्श कर आर्शीवाद ली और कार्यक्रम की शुरुवात की। वहीं नीलम बक्सी ने कहा सावन महीना महिलाओं के लिये काफी खास रहता हैं, सावन केवल एक मौसम नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति का प्रतीक है। वहीं माला सहाय ने कहा सावन का महीना बड़ा ही मनमोहक होता हैं सभी जगह हरियाली ही हरियाली नजर आती हैं। साथ ही सावन महीना शिव की महिमा और जयकारों से वातावरण गूंजमान रहता हैं। वहीं उषा सिन्हा ने कहा यह महोत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है, बल्कि हम समाज को हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश भी देना चाहते हैं।कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण अभियान भी चलाया गया।वहीं इस कार्यक्रम का संचालन संध्या सिन्हा, प्रतियोगिता का संचालन पूजा सिन्हा और अथितियो की स्वागत रागिनी सिन्हा एवं स्वाति सिन्हा ने किया और वही महिलाओं और बच्चों ने गोलगप्पा, ठंडा, नाश्ता एवं चाय कॉफी का स्टॉल का भी आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। लोगों ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम एक दूसरे का मिलना जुलना एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है। इस मौके पर सिम्मी बक्सी, आशा सिन्हा, रूप बक्सी, प्रीति सिन्हा, रूबी सिन्हा, राखी सिन्हा, ब्यूटी सिन्हा, निहारिका सुकृति, गुड़िया सिन्हा, अनीता सिन्हा ,वंदना सिन्हा , नीतू सिन्हा, रंजना वर्मा, नूपुर श्रीवास्तव, रश्मि सिन्हा, लकी सिन्हा ,नीरज कुमार सिन्हा , बसंत कुमार सिन्हा , कुमार कौशलेश पंकज कुमार सिन्हा , स्वरूप सहाय, चंदन सिन्हा उर्फ बटी, अभिषेक सिन्हा ,अंशु ,माही,ज्ञान, राज, मेहुल सहित काफी संख्या में चित्रांश परिवार शामिल थे।