अपराध गोमिया झारखण्ड पेटरवार बोकारो

पेटरवार में अवैध कोयला तस्करी जोरों पर, पूर्व विधायक लम्बोदर महतो ने जताई नाराजगी

पेटरवार (ख़बर आजतक): पेटरवार प्रखंड सीमा क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी का खेल धड़ल्ले से जारी है। बीती रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो को ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि पांच से छह अवैध कोयला लदे वाहन गांव के बीच से गुजर रहे हैं। इस खबर से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, जिसमें कई तथाकथित नेता भी शामिल हैं। प्रशासन की नाकामी के चलते कई गाड़ियां भागने में सफल रहीं, हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से एक अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त कर लिया गया।

इस तरह के अवैध कारोबार पर रोक लगाने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। झारखंड की अमूल्य संपदा लगातार लूटी जा रही है, जिससे आम जनता में गहरी नाराजगी है।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी ने चलाया जागरूकता अभियान

admin

टांगटोना पंचायत भवन में किशोरियों और महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

admin

स्वतंत्र पत्रकारों को फर्जी कहना हेमंत सोरेन सरकार की बड़ी भूल बड़ी राजनीतिक कीमत चुकाने को तैयार रहें मुख्यमंत्री : सौरभ श्रीवास्तव

admin

Leave a Comment