झारखण्ड पेटरवार बोकारो

पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगता जांच शिविर का किया गया अयोजन

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार बोकारो उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर शुक्रवार को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगता जांच शिविर का अयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए 132 ग्रामीणों का दिव्यांगता जांच जिले से आए विशेषज्ञों की ओर से किया गया।

जिनका दिव्यांगता जांच किया गया उन्हे बाद में दिव्यांगता प्रमाण पत्र जिला से निर्गत किया जायेगा। यहां आयोजित शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आर पी सिंह ने 97 जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पिंकी पॉल ने 12 नेत्र से दिव्यांग लोगों की जांच की जबकि 23 वैसे लोगों का जांच किया गया जिन्हें कोई बीमारी नहीं थी। शिविर में दिव्यांगता जांच के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
इसके पूर्व शिविर में आए जनप्रतिनिधियों को डॉक्टर कुंदन राज ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। शिविर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिन्हा ,जिप सदस्य प्रहलाद महतो, अशोक मुर्मू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, मुखिया निहारिका सुकृति, उप प्रमुख सीमा देवी, विधायक प्रतिनिधि शशि शेखर , चंदन सिन्हा ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया

Related posts

समस्त देशवासियो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें,महेश महतो,सहायक विद्युत अभियंतामुगमा एरिया, निरसा

admin

डॉ जया चौहान के नेतृत्व में डीपीएस ने शिक्षण स्तर का ऊँचा उठाने की दिशा में उठाया कदम, “टीचर ऑफ द मंथ” पुरस्कार की शुरुआत

admin

मदरसा परिसर में आयोजित बैठक में शामिल हुए राज्य समन्वय समिती सद्स्य व नव निर्वाचित केंद्रीय सदस्य योगेंद्र प्रसाद महतो

admin

Leave a Comment