BREAKING NEWS
श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया लॉयोला दिवस‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान का आगाज़ आज से, 20 दिनों में 5 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्यसेवा के सफर को सलाम, आरयू में सम्मान समारोहमहिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का दिखा संगमप्रेमचंद की सीख आज भी प्रासंगिक : प्रो. श्रीवास्तवश्रावणी मेला में श्रद्धालुओं के लिए सीसीएल ने शुरू किया निःशुल्क चिकित्सा शिविरश्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया लॉयोला दिवस‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान का आगाज़ आज से, 20 दिनों में 5 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्यसेवा के सफर को सलाम, आरयू में सम्मान समारोहमहिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का दिखा संगमप्रेमचंद की सीख आज भी प्रासंगिक : प्रो. श्रीवास्तवश्रावणी मेला में श्रद्धालुओं के लिए सीसीएल ने शुरू किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
Uncategorized

पेपर लीक मामले को लेकर बलियापुर में भाजपा का मशाल जुलूस

July 31, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बलियापुर: झारखंड में कथित पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है। शुक्रवार को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और विभिन्न नारों के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार ने शिक्षा से जुड़े मामले में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया था, उसी प्रकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से राज्य के लाखों प्रतियोगी छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार इस मामले में जवाबदेही से बच रही है।


मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने “हेमंत सरकार हाय-हाय”, “घोटालों की सरकार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। इस मौके पर घनश्याम ग्रोवर, आशीष मुखर्जी, रामदेव पांडेय, नीशी महतो, विद्युत चक्रवर्ती, सुनील मोदक, दीपक गोप, गोरंग मंडल, विजय रवानी, संजू महतो, मनबोध रवानी, राजेश मुखर्जी, नेपाल महतो, मिंटू साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

← सुरंगा-सिंदरी मुख्य मार्ग बंद होने की कगार पर! हजारों ग्रामीणों के आवागमन पर संकट! विधायक चन्द्रदेव महतो की पहल रंग लाई, बलियापुर सीएचसी को मिले दो नए चिकित्सक →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।