झारखण्ड राँची राजनीति

प्रदेश में अपराधी बेखौफ़, वेंटिलेटर पर कानून व्यवस्था, मुख्यमंत्री की प्राथमिकता विपक्षी गठबंधन: कुणाल षाड़ंगी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त और सबसे निचले पायदान पर है। अपराधियों में कानून का भय नहीं रहने के कारण आये दिन लॉ एंड ऑर्डर के लिए चुनौती बन रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अपराधी कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देकर सरेआम तांडव मचा रहे हैं और सीएम बंगलौर में विपक्षी गठबंधन की फिक्र करते हुए बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।
हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था खत्म होती जा रही है। अपराधी पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। डीएसपी और दारोगा पर भी सरेआम गोलियाँ चल जा रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के लोगों की नहीं बल्कि परिवारवादी राजनीतिक गठबंधन की फ़िक्र है।

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार लौटेगी, जनता महागठबंधन को जवाब देने के लिए तैयार है।

Related posts

उपायुक्त ने यूएमएस चण्डीपुर का किया निरीक्षण, बच्चों को पाठ्य पुस्तक पढ़ाया

admin

प्रवासी मजदूर का शव पहुंचते ही परिजन चीत्कार कर उठे जिसके कारण गांव का माहौल हुआ गमगीन

admin

जेपीएससी की परीक्षा के दौरान सभी 65 सेंटर पर रहेगी निषेधाज्ञा

admin

Leave a Comment